वाराणसी में बनारस लिट फेस्ट की शुरुआत, कलाकारों का सजा मंच
वाराणसी में बनारस लिट फेस्ट की शुरुआत, कलाकारों का सजा मंच
वाराणसी, 30 जनवरी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के नदेशर स्थित ताज होटल में चार दिवसीय बनारस लिट फेस्ट कार्यक्रम की शुरुआत हुई। लिट फेस्ट में पहले दिन विभिन्न कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया गया। ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ सुनील विश्वकर्मा ने एक पोस्टर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। वहीं, सांस्कृतिक कलाकार मालिनी अवस्थी और साहित्य नवांकुर व्योमेश शुक्ला ने संस्कृति के विविध रंगों पर चर्चा की। इसी परिसर में स्कूली बच्चों ने छोटे टैग पर अपने संदेश से सुंदर कला की प्रस्तुति की। कवियों के मंच पर नए उम्र के कवियों ने अपनी कविताओं से मुग्ध कर दिया।
बनारस लिट फेस्ट के आयोजक एवं सनबीम ग्रुप के मालिक दीपक मधोक ने कहा कि विविध कलाकारों की मौजूदगी ने बड़ा आनंद का वातावरण बनाया है। ताज होटल में यह पूरा आयोजन ही स्कूली बच्चों और कलाकारों के लिए किया गया है। हल्की बदरी में मालिनी अवस्थी के सुर को सुनने का हर एक क्षण आनंद से भरपूर है। वाराणसी के स्कूलों के बच्चों के बीच कलाकारों का स्वागत है।