अनुप्रिया पटेल ने सुनीं जनसमस्याएं, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश

अनुप्रिया पटेल ने सुनीं जनसमस्याएं, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश

अनुप्रिया पटेल ने सुनीं जनसमस्याएं, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश

मीरजापुर, 25 जनवरी। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक अनुप्रिया पटेल ने रविवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों, एनडीए के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बात काे गंभीरता से सुना और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास, किसानों से जुड़ी समस्याएं, बिजली आपूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाएगा।

इस अवसर पर अपना दल (एस) व भाजपा के जिलाध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा जिले के प्रमुख व्यवसायी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।