विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविप

विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविप

विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों पर हो कठोर कार्यवाही: अभाविप

लखनऊ,20 सितम्बर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वकर्मा पूजा के दिन बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है। अभाविप का कहना है कि बीबीएयू में एसएफआई, एयूडीएसयू , बामसेफ यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर रहे विद्यार्थियों से मारपीट करते हुए अभद्र धार्मिक टिप्पणी की थी और भगवान विश्वकर्मा की फोटो फाड़कर कार्यक्रम को बाधित किया था। अभाविप ने कहा है कि विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ और अराजकता की इस घटना को कई दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक इन उपद्रवी छात्रों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई, यह विश्वविद्यालय प्रशासन व पुलिस प्रशासन पर बड़ा सवाल है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रान्त के प्रान्त मंत्री पुष्पेन्द्र वाजपेई ने कहा कि विश्वविद्यालय में अराजकता , हिंसा व तोड़फोड़ निंदनीय है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस पूरे प्रकरण में सभी अराजक तत्वों पर कठोर कार्यवाही की मांग करती है। प्रान्त सहमंत्री पुष्पा गौतम ने कहा कि विद्यार्थियों पर क्रूर हमला करने वालों को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर कानूनी कार्यवाही करना चाहिए जिससे परिसर में शांतिपूर्ण वातावरण पुनर्स्थापित हो सके।विश्व विद्यालय इकाई के अध्यक्ष अमरप्रीत कौर ने कहा कि यह पूरी घटना परिसर में पढ़ने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को आहत करती है, जिस प्रकार से बाहरी अराजकतत्व बुलाकर विश्वविद्यालय के पठन-पाठन को बाधित करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है, अब ऐसे सभी उपद्रवियों पर सख्त कार्यवाही की आवश्यकता है, जिससे इनके विभाजनकारी मंसूबे कामयाब न हो सकें।