जाैनपुर में युवक की ईट से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर, 16 फ़रवरी। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जनपद में साेमवार काे रामपुर थानान्तर्गत खेत में एक युवक शव लहुलूहान हालत में मिलने सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस एवं अधिकारियाें ने जांच कराते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

जाैनपुर में युवक की ईट से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानन्द कुशवाहा ने बताया कि रामपुर थाना क्षेत्र में आज आशापुर-फेरूपुर गांव के पास वरुणा नदी के किनारे एक सरसाे के खेत में एक युवक का शव मिला है। ग्रामीणाें की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर फॉरेन्सिक टीम के साथ जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए। शुरूआती जांच में पता चला है कि ईट से वार कर हत्या की गयी है। मृतक युवक की उम्र लगभग 23 वर्ष लग रही है।

सीओ ने बताया कि मौके से कुछ दूरी पर एक बाइक लावारिस अवस्था में बरामद हुई है। बाइक के साइलेंसर पर पैरों के निशान पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त घटनास्थल के पास शराब की बोतलें भी मिलीं, जिनमें एक बोतल टूटी है। आशंका है कि युवक के साथ पहले मारपीट की गई और बाद में ईंट से वार कर हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा बरामद बाइक के आधार पर पहचान का प्रयास किया जा रहा है।शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।