अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

प्रदयागराज, 01 अप्रैल .। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सोरांव थाना क्षेत्र के अफदालपुर गांव के समीप मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी मामूली रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गई,जहां से चिकित्सकों ने हादसे मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल का प्राथमिक उपचार किया।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र में स्थित भरखरी गांव निवासी प्रदीप गिरी (25) की मौत हुई है। परिवार के लोगों से पता चला है कि मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मार्च 2026 माह में ही उसकी प्रतापगढ़ जिले के लखीपुर कोहंडौर में शादी हुई थी। वह जीवन यापन करने के लिए प्रयागराज जिले में एक क्रन्टक्शन कम्पनी में काम करता था। बीती रात मंगलवार को वह अपने चचेरे भाई विशाल के साथ मोटरसाइकिल से घर जाते समय रास्ते में सोरांव थाना क्षेत्र में उसकी हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिवार के सदस्यों से प्रार्थना पत्र लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।