वाराणसी शहर उत्तरी से निकली विशाल पदयात्रा, तिरंगा लेकर शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

सरदार पटेल ने बदला भारत का स्वरूप, अखंड भारत का किया निर्माण:रविन्द्र जायसवाल

वाराणसी शहर उत्तरी से निकली विशाल पदयात्रा, तिरंगा लेकर शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

वाराणसी,20 नवम्बर । देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वी जयंती के उपलक्ष में गुरूवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में विशाल एकता पदयात्रा निकाली गईं। प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व क्षेत्रीय विधायक रविन्द्र जायसवाल के अगुवाई में निकली यात्रा की शुरूआत मलदहिया चौराहे पर सरदार पटेल के विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।

पदयात्रा लहुराबीर चौराहा, जगतगंज, संपूर्णानंद विश्वविद्यालय, तेलियाबाग होते हुए पटेल धर्मशाला पर पहुंच कर समाप्त हुईं। धर्मशाला परिसर में आयोजित सभा में राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरदार पटेल की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। भारत की एकता और अखंडता के शिरमौर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वी जयंती के अवसर पर आयोजित यह यात्रा भारत के प्रत्येक जनमानस को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देती है। सरदार पटेल ने ही भारत का स्वरूप बदल अखंड भारत का निर्माण किया। मंत्री ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता और एक साथ एकत्रित होकर एक भाव से चलना ही देश की एकता का परिचायक है। यात्रा में भाजपा के स्थानीय महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, अरविंद सिंह, जगदीश त्रिपाठी, ओ.पी.सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे।