नोएडा लोकमंच की पहल पर सेक्टर-12 में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

नोएडा लोकमंच की पहल पर सेक्टर-12 में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

नोएडा लोकमंच की पहल पर सेक्टर-12 में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

नोएडा, 24 मई । उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा लोक मंच के स्वास्थ्य प्रकल्प निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सा केंद्र की ओर से सुमित्रा अस्पताल, सेक्टर-12 की आरडब्ल्यूए तथा एलवी कृष्णा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार काे निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में लगभग 200 मरीजाें ने स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ प्राप्त किया।

शिविर का उद्घाटन डॉ वीके गुप्ता, विनीत गर्ग, महेश सक्सेना, डॉ डीडी अरोड़ा, डॉ राजेंद्र प्रसाद, एसके जैन तथा वीके जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में रक्तचाप जांच, ईसीजी, यूरोफ्लोमेट्री, हड्डियों की घनत्व जांच, शुगर जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण भी निःशुल्क किए गए। विशेष रूप से एलवी कृष्णा फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया।

नाेएडा लाेकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने बताया कि सेक्टर-12 स्थित कम्युनिटी सेंटर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर में क्षेत्र के 200 मरीजों काे विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में सुमित्रा हॉस्पिटल से आठ डॉक्टर तथा आठ स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं।

महासचिव ने बताया कि शिविर में सामान्य रोग विशेषज्ञ, छाती रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक एवं नेत्र विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। उन्हाेंने बताया कि सेक्टर-12 में दवा बैंक में अब दो पूर्णतः कार्यशील डेंटल चेयर तथा आधुनिक नेत्र जांच उपकरण उपलब्ध हैं। यहां शीघ्र ही रियायती सेवा शुल्क पर दंत चिकित्सा एवं नेत्र जांच संबंधी सेवाएं भी नियमित रूप से प्रारंभ की जा सकेंगी। उन्हाेंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना के अलावा प्रोजेक्ट इंचार्ज आईएएस जेपी शर्मा, एस पी ढाका, प्रदीप वोहरा, अरविंद उत्तम, रेनु छिब्बर, अनिल शर्मा, अमित, राजेश श्रीवास्तव, आरएन श्रीवास्तव, तथा दवा बैंक से डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ इमरान, डॉ नरेंद्र शुक्ला, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र, अंकिता शुक्ला सहित संस्था के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यमुना क्षेत्र में पांच लाख पेड़ लगाएगा नाेएडा लाेकमंच

नाेएडा लाेकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने बताया कि शनिवार को सेक्टर-15 स्थित नोएडा लोकमंच कार्यालय में यमुना नदी के बदलते स्वरूप एवं उसके संरक्षण को लेकर एक बैठक संपन्न की ग़ई। बैठक में यमुना नदी के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा नदी तटों को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में यमुना नदी क्षेत्र में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चला कर सेक्टर 14 ए से लेकर ग्रेटर नोएडा तक लगभग पांच लाख पेड़ लगाए जाने की योजना पर सहमति बनी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा गया है।

------------