वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी के आगमन से पूर्व "27 में गाय वाला" होर्डिग सोशल मीडिया में वायरल

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी के आगमन से पूर्व "27 में गाय वाला" होर्डिग सोशल मीडिया में वायरल

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी के आगमन से पूर्व "27 में गाय वाला" होर्डिग सोशल मीडिया में वायरल

वाराणसी,07 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी आगमन के कुछ घंटे पहले ही सर्किट हाउस के समीप लगा विशाल होर्डिंग व पोस्टर सोशल मीडिया में सुर्खियों में है। मंगलवार दोपहर कचहरी से सर्किट हाउस की ओर जाने वाले मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के पोस्टर और होर्डिंग को देखकर राहगीर भी रूक जा रहे थे। पोस्टर और होर्डिंग में नारा लिखा है कि "3 बार चाय वाला, 27 में गाय वाला"। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो के साथ बुलडोजर भी लगाया गया है, जिस पर लिखा है, "अपराधियों को मिट्टी में मिलाएंगे।"

इसके साथ ही मुख्यमंत्री के एक, दो नहीं बल्कि कई हाथ बनाए गए हैं, जिनमें भगवत गीता, जीरो टॉलरेंस, बहन बेटियों की रक्षा आदि के संदेश लिखे हुए हैं। अयोध्या राममंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर छिड़े विवाद के बीच इस पोस्टर में योगी आदित्यनाथ के तीसरी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए संदेश भी है। भले ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में देर है लेकिन मुख्यमंत्री के समर्थक उन्हें ही लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

पोस्टर लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ता दीपक सिंह राजवीर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे

में उनके स्वागत के लिए यह होर्डिग और पोस्टर लगवाया है। कार्यकर्ता के अनुसार यह होर्डिग केवल मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए नहीं है, बल्कि यह आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की आकांक्षाओं को भी दर्शाती है।

दीपक सिंह के अनुसार, काशी में गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर और गाय, गंगा, गायत्री के रक्षक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन पूरे राज्य के लिए प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ने अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश का जो सपना दिखाया था, वह आज जमीन पर भी दिख रहा है। केंद्र में तीन बार 'चाय वाले' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ चुके हैं और अब 2027 में 'गाय वाले' मुख्यमंत्री योगी पूरी ताकत के साथ आएंगे।