अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन बने मोहसिन रज़ा ने CM योगी और धर्मपाल सिंह से की मुलाकात, आगामी कार्ययोजना पर चर्चा

पदभार संभालने के बाद मोहसिन रज़ा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से शिष्टाचार भेंट की। अल्पसंख्यक समाज के कल्याण और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई।

अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन बने मोहसिन रज़ा ने CM योगी और धर्मपाल सिंह से की मुलाकात, आगामी कार्ययोजना पर चर्चा

लखनऊ, 09 सितंबर। उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष (चेयरमैन) का पदभार ग्रहण करने के पश्चात मोहसिन रज़ा ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मोहसिन रज़ा ने यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश संगठन महामंत्री का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा अल्पसंख्यक समाज के कल्याण एवं उत्थान के लिए आयोग की भूमिका और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी सार्थक चर्चा हुई।