ईको टूरिज्म की 23 परियोजनाओं पर कार्य युद्ध स्तर पर जारी : जयीवर सिंह
ईको टूरिज्म की 23 परियोजनाओं पर कार्य युद्ध स्तर पर जारी : जयीवर सिंह
लखनऊ, 02 अगस्त । ईको पर्यटन बोर्ड के अंतर्गत कार्यों को सफलतापूर्वक कराए जाने के लिए चालू वित्तीय वर्ष में प्राविधानित धनराशि तीन करोड़ रूपये के सापेक्ष एक करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
यह जानकारी रविवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है। ईको पर्यटन का उद्देश्य प्रकृति से छेड़छाड़ किए बिना पर्यटको को पर्यटन का बेहतर अनुभव प्रदान करना है। साथ ही स्थानीय जनजीवन को प्रभावित किए बिना उनको स्थानीय स्तर पर आमदनी केस्रोत सृजित करना है।
उन्होंने बताया कि ईको टूरिज्म के अंतर्गत पर्यटकों के आवागमन को दृष्टिगत उच्च स्तरीय पर्यटक सुविधाओं के सृजन तथा पर्यटकों के अनुभव को बेहतर करने के उद्देश्य से पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के सृजन के लिए विभिन्न जनपदों में स्थित पर्यटन स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण कराए जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में ईको टूरिज्म के विकास के लिए 50 करोड़ रूपये के बजट का प्राविधान किया गया है जिससे 23 परियोजनाओं के विकास कार्य कराए जा रहे है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि ईको टूरिज्म के अंतर्गत बिछिया-मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर संचालित विस्टाडोम कोच में युवा परिवहन क्लब के लगभग 250 सदस्यों को अलग-अलग दिवसों पर भ्रमण कराया गया।