प्रेमिका के पति की हत्या करने वाला 50 हजार का इनामी अपराधी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

प्रेमिका के पति की हत्या करने वाला 50 हजार का इनामी अपराधी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

प्रेमिका के पति की हत्या करने वाला 50 हजार का इनामी अपराधी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

लखनऊ, 29 अगस्त । उत्तर प्रदेश की एसटीएफ को जनपद उन्नाव के अचलगंज थाना में दर्ज एक मुकदमे में वांछित को महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता मिली हैं। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था।

पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में ये कार्रवाई की जा रही थी। उन्हाेंने बताया कि अभिसूचना संकलन के क्रम में उप निरीक्षक सौरभ मिश्रा एवं सुनील कुमार तिवारी टीम के साथ पुणे महाराष्ट्र में थे। इसी दौरान पुलिस सूत्राें से पता चला कि उन्नाव जिले से वांछित 50 हजार का इनामी रफीक कुरैशी उर्फ लल्ली निकट हे रेडिसन होटल', थानाक्षेत्र खराडी, जनपद पुणे में मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल पहुंची और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त रफीक कुरैशी उर्फ लल्ली ने पूछताछ में बताया कि उन्नाव के अखलाखनगर निवासी इमरान उर्फ काले की पत्नी से उसके नाजायज सम्बन्ध थे। इस कारण आये दिन पति - पत्नी में विवाद होता था। महिला के कहने मैने अपने दोस्त फरमान उर्फ चुन्ना के साथ मिलकर इमरान उर्फ काले को जान से मारने का प्लान बनाया। छह जुलाई 2025 को मैं और मेरे दोस्त फरमान ने इमरान को शराब पिलाई । उसके उपरान्त सूनसान जगह पर ले जाकर धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद जब पुलिस केस में मेरा नाम आया तब मै वहाँ से पुणे आकर, गाड़ी (पिकप लोडर) चलाने का काम करने लगा था।

गिरफ्तार अभियुक्त रफीक कुरैशी उर्फ लल्ली को न्यायालय पुणे के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त करते हुये पुणे से लाकर थाना अचलगंज जनपद उन्नाव में दर्ज मुकदमे में दाखिल किया हैं। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

---------------