जनपद संभल संवेदनशील, इसलिए कांवड़ यात्रा की ड्रोन कैमरों से हाेगी निगरानी
जनपद संभल संवेदनशील, इसलिए कांवड़ यात्रा की ड्रोन कैमरों से हाेगी निगरानी
संभल, 01 अगस्त। सावन के पहले साेमवार काे लेकर कांवड यात्रा की उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में कांवड़ यात्रा की निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से की जाएगी । इसकी वजह यह संभल जिला का संवेदनशील हाेना है। कांवड़ यात्रा को लेकर चल रही तैयारी का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा निरीक्षण भी किया जा चुका है।
शनिवार काे जनपद संभल की चंदौसी तहसील में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनने के बाद जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने मीडिया से वार्ता की। उन्हाेंने बताया कि तीन अगस्त काे पहले श्रावण सोमवार को लेकर के जिले के सभी प्रमुख सभी मंदिराें की साफ सफाई, पेयजल, मरम्मत, रंगाई पुताई काम हाे चुका है। इसके साथ-साथ कांवड़ यात्रा मार्ग पर पीडब्लूडी और ग्राम पंचायतों के द्वारा पेच वर्क का कार्य कराया गया है । सभी जगह पुलिस बल की तैनाती भी की गई है और 85 से ज्यादा मजिस्ट्रेट पूरे कावड़ मार्ग में लगाए गए हैं । इसके साथ-साथ स्वास्थ्य केंद्र जहां पर आवश्यक है एंबुलेंस का डिप्लोयमेंट जहां पर ओआरएस और बाकी सभी निश्चित दवाओं की उपलब्धता करायी जा रही है।
उन्हाेंने बताया कि निश्चित तौर पर ड्रोन के माध्यम के अलावा मॉनिटरिंग के सभी माध्यमाें से निगरानी की जाएगी। कैमरा के बेसिस पर भी निगरानी रखी जा रही है। संभल पूरा जनपद ही संवेदनशील है और उसको देखते हुए जहां जैसी भी आवश्यकता है उस प्रकार की व्यवस्था हम लोग कर रहे हैं।