नवरात्र-दिवाली से पहले यूपी के 12 और शहरों में पहुंचेगी ‘भारत टैक्सी’, अयोध्या-आगरा- मेरठ से जल्द शुरुआत
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने बताया कि ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक बैठकों की रूपरेखा तय की जाएगी और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित होंगी।
प्रयागराज, 03 अक्टूबर । ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए विधानसभाओं में बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी। यह बात शनिवार को प्रयागराज स्थित जार्जटाउन पार्टी के जिला कार्यालय में हुई बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा।
उन्होंने आगे कहा कि बैठकों में अभियान की रूपरेखा तय करने के साथ कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित की जाएंगी। सपा की ओर से यह अभियान दो से आठ अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता निर्वाचन प्रक्रिया और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर जनजागरण अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर भी अभियान चलाएगी। ये मांगें समाजवादी पार्टी के घोषित अभियान का हिस्सा हैं।
बैठक में जिले की सभी विधानसभाओं में संगठनात्मक बैठकें आयोजित करने की तैयारी पर विस्तार से चर्चा हुई। बूथ और सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में बताया गया कि अभियान के अगले चरण में शांतिपूर्ण मार्च सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। हालांकि, अधिकांश वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव के नामांकन में शामिल होने के लिए झांसी गए थे। इस कारण जिला स्तर पर प्रस्तावित शांतिपूर्ण मार्च की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा नहीं हो सकी।
बैठक में महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, सचिन श्रीवास्तव, संजू यादव, सऊद अहमद, माशाहद अली खां, सुरेश कुमार, अनिरुद्ध पाल और हेमंत कुमार एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।