सैदपुर के श्री बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया श्रम दान, गंगा नदी के घाट की भी की सफाई

वाराणसी, 01 अगस्त। सावन माह में वाराणसी से समीप गाजीपुर जिले के सैदपुर नगर स्थित श्री बुढे नाथ महादेव मंदिर पर जुटे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए श्रमदान किया। स्वच्छता कार्य करते हुए मंदिर प्रांगण और नजदीक के गंगा नदी के घाट पर साफ सफाई की।

इस अवसर पर श्रम साधना में आरएसएस के प्रांत पर्यावरण संयोजक कृष्ण मोहन ने कहा कि आज शनिवार को प्रसिद्ध शिवालय पर स्वयंसेवकों ने श्रम साधना की है। स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत ही नहीं, बल्कि नागरिक कर्तव्य भी है। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करती है, संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोकती है। और समाज और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए एक सुरक्षित व सकारात्मक वातावरण तैयार करती है। इस श्रम साधना में उपस्थित स्वयंसेवकों ने गंगा घाट और मंदिर परिसर के अगल-बगल स्वच्छता कार्य किया है।

इस अवसर पर नगर संघचालक कृष्ण गोपाल, जिला प्रचारक गौरव, नगर प्रचारक रवि, नगर प्रचार प्रमुख अमित, काली शाखा के स्वयंसेवकों दयानन्द, शुभम, अमित, गगन, अनिल, दिलीप की मुख्य रूप से उपस्थिति रही।