प्रियांशु यादव ने 6 रन देकर झटके 5 विकेट, चंद्रकला यूनिवर्सल ने थंडर स्ट्राइकर्स को 6 विकेट से हराया
केएस स्पोर्ट्स 30 प्लस टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में थंडर स्ट्राइकर्स 91 रन पर सिमटी, चंद्रकला यूनिवर्सल ने 12 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
प्रयागराज, 10 अक्टूबर । केएस स्पोर्ट्स 30 प्लस कलर ड्रेस टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में चंद्रकला यूनिवर्सल प्राइवेट लिमिटेड ने थंडर स्ट्राइकर्स को छह विकेट से हरा दिया। शनिवार को भानु प्रताप सिंह क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में प्रियांशु यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में छह रन देकर पांच विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए थंडर स्ट्राइकर्स की टीम 18.4 ओवर में 91 रन पर सिमट गई। आलोक झा ने 36, अमर गुप्ता ने नाबाद 17 और कप्तान आयुष तिवारी ने 14 रन बनाए। प्रियांशु के अलावा अजय यादव ने दो विकेट लिए, जबकि गौरव पाठक, साहेब लाल मैकलियोड्स और ऐमन सिद्दीकी को एक-एक सफलता मिली।
12 ओवर में लक्ष्य हासिल किया
92 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रकला यूनिवर्सल की टीम ने 12 ओवर में चार विकेट खोकर 95 रन बना लिए। शाहबाज ने नाबाद 28 और गौरव पाठक ने 27 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया। रिषद खान और मोहम्मद खालिद ने 12-12 रन बनाए। थंडर स्ट्राइकर्स की ओर से मयंक श्रीवास्तव ने तीन और मुन्ना कुमार ने एक विकेट लिया।
मैच के बाद कलीम खान ने प्रियांशु यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।