प्रयागराज: ई-वेस्ट को सामान्य कूड़े में फेंकना पड़ सकता है भारी, पर्यावरण और सेहत पर खतरा

प्रयागराज: ई-वेस्ट को सामान्य कूड़े में फेंकना पड़ सकता है भारी, पर्यावरण और सेहत पर खतरा

प्रयागराज: ई-वेस्ट को सामान्य कूड़े में फेंकना पड़ सकता है भारी, पर्यावरण और सेहत पर खतरा

प्रयागराज, 26 अक्टूबर।इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) का उचित प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण और मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जरूरी है। खराब मोबाइल फोन, चार्जर, बैटरी और अन्य अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कूड़े में नहीं फेंकना चाहिए। इन्हें घरेलू कचरे से अलग रखकर अधिकृत संग्रह केंद्रों या अधिकृत पुनर्चक्रणकर्ताओं को सौंपना चाहिए।

यह संदेश सोमवार को वार्ड 79 के प्रीतम नगर बाजार क्षेत्र में चलाए गए जन-जागरूकता अभियान के दौरान दिया गया। ‘हर दुकान दस्तक’ अभियान के तहत करीब 200 दुकानदारों को ई-वेस्ट के सुरक्षित संग्रहण और उचित निस्तारण की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को बताया गया कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे को गलत तरीके से फेंकने या निस्तारित करने से पर्यावरण प्रदूषित हो सकता है और मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। लोगों को खराब मोबाइल फोन, चार्जर, बैटरी और दूसरे अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अलग रखने तथा उन्हें अधिकृत केंद्रों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

जिम्मेदारी से करें ई-वेस्ट का निस्तारण

समाजसेवी राजेन्द्र कुमार तिवारी उर्फ दुकान जी ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अनुपयोगी होने पर उन्हें इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित व्यवस्था के तहत निस्तारित करना चाहिए। इससे पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी और स्वच्छता अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे ई-वेस्ट को सामान्य कूड़े में न मिलाएं और उसके सुरक्षित संग्रहण तथा पुनर्चक्रण को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को सफल बनाया जा सकता है। अभियान का उद्देश्य ई-वेस्ट के उचित प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।