नकबजनी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार
प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश। भारी मात्रा में जेवरात और नकदी बरामद।
प्रयागराज, 07 मई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाने एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने गुरुवार को नकबजनी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी के जेवरात एवं नकदी बरामद की हैं।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में नैनी थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी निवासी टार्जन पुत्र अशोक, पुराना मार्केट निवासी करन गुप्ता पुत्र भोला प्रसाद और शंकरढाल निवासी करन वंशकार पुत्र नरेश वंशकार हैं।
उन्होंने बताया कि इस मामले में वादी अखिलेश कुमार ने अपने घर से नकदी और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपितों को दबोचा है। उनके पास से मंगलसूत्र, पायल, चेन, अंगूठी, बिछिया, कमरबंद समेत कई कीमती आभूषण बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपितों ने चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल करते हुए बताया कि वे सुनसान मकानों की रेकी कर ताला तोड़कर चोरी करते हैं और चोरी का सामान कम दामों में बेचकर खर्च चलाते थे।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम, उपनिरीक्षक सोहराब अहमद, अमित कुमार, यश तिवारी, अंकित शर्मा सहित एसओजी और सर्विलांस टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Tags:
- प्रयागराज_न्यूज़
- नैनी_पुलिस
- एसओजी_टीम
- नकबजनी_का_खुलासा
- आरोपित_गिरफ्तार
- चोरी_के_जेवरात_बरामद
- यूपी_पुलिस
- यमुनानगर_पुलिस
- बड़ी_सफलता
- अपराध_समाचार
- नैनी_प्रयागराज
- ताला_तोड़_चोरी
- पुलिस_कार्रवाई
- कानून_व्यवस्था
- मुखबिर_की_सूचना
- चोरी_की_घटना
- पुलिस_छापेमारी
- रिकवरी
- विधिक_कार्रवाई
- हिंदी_समाचार
- स्थानीय_खबरें
- पुलिस_गिरफ्त में_चोर
- जेवर_बरामदगी
- अपराध_नियंत्रण
- संगम_नगरी_अपराध
- पुलिस_मुठभेड़
- सर्विलांस_टीम
- चोरी_का_माल
- शातिर_चोर
- पुलिस_कस्टडी
- प्रयागराज_पुलिस_अपडेट
- क्राइम_न्यूज़_हिंदी
- ताजा_खबर
- उत्तर_प्रदेश_पुलिस
- बंद_मकानों_में_चोरी
- शातिर_गिरोह
- पुलिस_टीम_सफल
- चोरी_की_रेकी
- बड़ा_पर्दाफाश
- बरामद_नकदी
- आरोपित_टार्जन
- करन_गुप्ता
- करन_वंशकार
- प्रभारी_निरीक्षक
- प्रयागराज_डिजिटल_मीडिया
- नैनी_सब्जी_मंडी
- शंकरढाल
- अपराध_मुक्त_प्रयागराज
- पुलिस_गश्त
- चोरी_की_वारदात