प्रियाकान्तजु मंदिर में आधी रात गूंजा ‘कन्हैया लाल की जय’, दीपों और आतिशबाजी से मना कृष्ण जन्मोत्सव
वृंदावन के प्रियाकान्तजु मंदिर में 12 बजे घंटे-घड़ियालों के साथ श्रीकृष्ण जन्म का उद्घोष हुआ। बाल विग्रह का पंचामृत अभिषेक, मटकी फोड़ लीला और बधाई गीतों के बीच श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे।
मथुरा, 05 सितम्बर । वृन्दावन ठा0 श्रीप्रियाकान्तजु मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और शनिवार नंदोत्सव की धूम मची रही। बीतीरात भक्तों ने मंदिर प्रांगण में दीप जलाकर बालकृष्ण की आगवानी की। आधी रात को कन्हैया के जन्म पर पटाखे फोड़े गये। मंदिर गर्भ गृह में बाल व्यास देवांश शर्मा एवं मंदिर सेवायतों ने पंचामृत से बालविग्रह का अभिषेक किया। मटकी फोड़ लीला में श्रद्धालुओं ने माखन-मिश्री लूटी। देर रात तक भक्त भजनों पर झूमकर नंदोत्सव मनाते रहे ।
छटीकरा मार्ग स्थित प्रियाकान्तजु मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भजन संध्या आयोजित की गयी। जन्माष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं ने जगत के तारणहार की मीठी मनुहार से अपनी भक्ति प्रदर्शित की। मंदिर गर्भ गृह मंे पत्तल और पुष्पों के साथ आकृषक फूल बंगला सजाया गया। प्रियाकान्तजु को सुन्दर श्वेत पौशाक धारण करायी गयी । वहीं स्वर्ण मुकुट और सोने की बंशी में प्रियाकान्तजु भगवान ने भक्तों को दर्शन दिये। मंदिर संस्थापक देवकींनदन महाराज की अनुपस्थिती में उनके सुपुत्र देवांश शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में भक्तों को कृष्ण भक्ति प्रसंग सुनाये । कान्हा के जन्म से पूर्व बाल व्यास देवांश महाराज के साथ अन्य भजन गायकों ने ब्रज भक्ति गीतगाकर श्रद्धालुओं को नृत्य करने पर विवश कर दिया। ठीक 12 बजे घंटे-घड़ियालों बजाकर कन्हैया के जन्म का उद्घोष किया गया।
श्रद्धालु भक्तों ने हजारों दीप जलाकर पूरे मंदिर प्रांगण को सजा दिया। मंदिर सेवायतों ने दुग्ध-दही, शहद, घृत, आदि से बाल विग्रह का अभिषेक कर आरती उतारी। मंदिर के बाहर भक्तों ने जमकर आतिशबाजी चलाकर कन्हैया के जन्म की खुशियां मनायीं। इसके पश्चात मंदिर में बधायी गीत गाकर नंदोत्सव मनाया। मंदिर परिसर में मटकी फोड़ लीला की गयी। कृष्ण स्वरूप ने भक्तों पर खूब माखन-मिश्री लुटाया। जन्मोत्सव में आचार्य श्यामसुन्दर शर्मा, मंदिर सेवायत दिनेश शर्मा , राहुल मिश्रा, परसोति शर्मा, योगेश कुमार शर्मा, भजन गायक गोविन्दा शर्मा संदीप शर्मा , जगदीश वर्मा , विष्णु शर्मा, अजय दुबे आदि शामिल रहे।