LJP का इकलौता 'चिराग' नीतीश के साथ
बिहार में लोकजन शक्ति पार्टी को बड़ा झटका लगा है। LJP के इकलौते विधायक राजकुमार सिंह ने JDU का दामन थाम लिया है। विधायक राजकुमार सिंह ने मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार से मिलकर औपचारिता पूरी की। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने इस विलय को मान्यता दे दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान वहां JDU के आलाधिकारी भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि राजकुमार सिंह ने JDU में जाने के संकेत पहले ही दे दिए थे जब उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए JDU उम्मीदवार को वोट किया था जिससे चिराग पासवान काफी नाराज थे और उन्होंने राजकुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। चिराग पासवान की पार्टी ने 2020 बिहार विधानसभा चुनाव NDA से अलग होकर लड़ा था और उसका एक ही विधायक जीता था।
amit sharma