विपक्ष की मुद्दाविहीन बातों का राम भक्तों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता: केशव प्रसाद मौर्य
तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार, 2027 के लिए पूरी मजबूती से लग जाएं कार्यकर्ता: केशव
प्रयागराज, 08 जुलाई । विपक्ष की मुद्दाविहीन बातों का राम भक्तों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। पार्टी कार्यकर्ता 2027 को लेकर पूरी मजबूती के साथ लग जाएं। सरकारी योजना के लाभार्थियों, बस्तियों में संपर्क करने का काम करें। यह बात बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकारी योजना के लाभार्थियों, बस्तियों में संपर्क करने का काम करें। प्रदेश में साढ़े 9 लाख नौकरी, बिना रिश्वत दिये बिना सोर्स के दी गई हैं ऐसे परिवारों से भी कार्यकर्ता संपर्क करें। डबल इंजन की सरकार में गरीबों के लिए बहुत काम हुए। प्रधानमंत्री आवास आदि योजना का लाभ दिलाने का प्रयास करें। वृद्धा पेंशन सपा सरकार में 300 रु थी, आज भाजपा सरकार में 1500 रु मिल रही है। कई कल्याणकारी योजनाएं हैं केंद्र व प्रदेश सरकार की, जिनका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है और जिन्हें नहीं मिल रहा उनसे संपर्क कर कार्यकर्ता उन योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करें ताकि लोगों को भाजपा सरकार और संगठन की नीति-रीति पता चल सके। कार्यकर्ता विपक्ष के मंसूबों से सजग रहें, सतर्क रहें। युवाओं के बीच जाकर उन्हें बताएं कि रोजगार प्राप्त करने की कई सारी योजनाएं हैं। युवा वर्ग उन योजनाओं का लाभ लें। कार्यकर्ता पदाधिकारी अपने अपने मंडलों में जरूरतमंदों की सूची बनाएं जिन्हें सरकारी योजनाएं चाहिए। सपा, बसपा, कांग्रेस सब भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे। डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता बस एक ध्येय लेकर चलें कि टिकट चाहें जिसे मिले कमल का फुल जरूर खिले। इसी प्रयागराज में सपा सरकार में गुंडे माफ़िया शहर से लेकर गंगापार यमुनापार क्षेत्रों में असलहा लेकर घूमते थे और पुलिस बोलती नहीं थी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की सोच पवित्र है। कोई भारत को छेड़ेगा तो उसे हम छोड़ेंगे भी नहीं। इंडोनेशिया ने सर्वोच्च सम्मान पीएम को दिया। देश हर क्षेत्र में लंबी छलांग लगा रहा है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया। 7 करोड़ लोगों को आवास दिये गये। अगर उत्तर प्रदेश आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, कुंज बिहारी मिश्रा, डॉ शैलेश पांडेय, विक्रम भदौरिया, शशि वार्ष्णेय, पार्षद आशीष द्विवेदी, उत्तर मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विपक्ष की मुद्दाविहीन बातों का राम भक्तों पर कोई प्रभाव नहीं
लखनऊ से प्रयागराज आगमन के पश्चात पुलिस लाइन हेलीपैड पर मीडिया से औपचारिक बातचीत में डिप्टी सीएम ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर विपक्ष द्वारा एसआईटी जांच पर भी सवाल उठाने को लेकर कहा कि तीसरी बार प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। समाजवादी पार्टी सहित सम्पूर्ण विपक्ष 2027 से 2047 तक सत्ता से बाहर रहने वाला है। इस बात का उनको(विपक्ष) एहसास है। इसलिए मुद्दाविहीन लोग विपक्ष ऐसी बातें करते हैं जिनका राम भक्तों, राष्ट्र भक्तों और समाज के लोगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। मीडिया द्वारा इस प्रश्न पर कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर पीएम मोदी अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा गया है, के जवाब में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो श्री राम जन्मभूमि मंदिर के विरोधी भगवान श्री राम सेतु के विरोधी हों,उनके किसी भी सवाल के जवाब देने की आवश्यकता नहीं है और हर राम भक्त चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी जांच और गिरफ्तारी व आरोपियों के जेल जाने से संतुष्ट है। इस दौरान डिप्टी सीएम का हेलीपैड पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, पार्षद राजू शुक्ला, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, अरुण पटेल, मनोज कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, वरुण केसरवानी, निर्दोष सिंह गोलू, विश्वास श्रीवास्तव, मयंक दुबे आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया।