व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रहा संगठन : डॉ. अनूप शुक्ला

व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रहा संगठन : डॉ. अनूप शुक्ला

व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रहा संगठन : डॉ. अनूप शुक्ला

कानपुर, 24 जुलाई । व्यापारियों के अधिकारों और उनकी लंबित समस्याओं को लेकर संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। 26 जुलाई को गाजीपुर में आयोजित होने वाले पूर्वांचल व्यापारी महासम्मेलन में व्यापारियों से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। यह बातें शुक्रवार को प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल रजि. उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप शुक्ला ने कहीं।

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल रजि. उत्तर प्रदेश की कानपुर जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की आगामी गतिविधियों तथा 26 जुलाई को गाजीपुर में प्रस्तावित पूर्वांचल व्यापारी महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।

डॉ. अनूप शुक्ला ने बताया कि गाजीपुर में होने वाले महासम्मेलन में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से व्यापारी नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान व्यापारियों के अधिकार, लंबित मांगों और व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा तथा सरकार के समक्ष इन मांगों को प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन लंबे समय से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला और प्रदेश स्तर पर सम्मेलन, धरना, रैली तथा व्यापारी अधिकार यात्रा जैसे कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। इन प्रयासों से कई मांगों का समाधान हुआ है, जबकि शेष मांगों को पूरा कराने के लिए संगठन का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में व्यापारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने अधिक से अधिक व्यापारियों से गाजीपुर महासम्मेलन में भाग लेकर उसे सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष जेपी यादव ने किया। इस दौरान आशीष त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्रा, आकाश तिवारी, आभा पटेल, चेतना गुप्ता, सरिता शुक्ला, मधु सिंह, कीर्ति अग्निहोत्री, अनिल शुक्ला, दिलशाद अंसारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।--------------------