खुटहन पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चार आरोपितों को किया गिरफ्तार

खुटहन पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चार आरोपितों को किया गिरफ्तार

खुटहन पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चार आरोपितों को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए खुटहन पुलिस टीम ने सूचना पर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में दबिश देकर बीएनएस में वांछित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में भारत सिंह, केदारनाथ सिंह, बटेश्वरनाथ सिंह और गोरखनाथ सिंह शामिल हैं। चारों उदयराज सिंह के पुत्र तथा थाना खुटहन क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के निवासी हैं।

पुलिस ने सभी आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।आज चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य वांछित लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।