असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 12 अवैध हथियार और चोरी की दो बाइक बरामद,

असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 12 अवैध हथियार और चोरी की दो बाइक बरामद,

असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 12 अवैध हथियार और चोरी की दो बाइक बरामद,

जौनपुर, 25 अगस्त। यूपी के जौनपुर में मछलीशहर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय अवैध असलहा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ताजुद्दीनपुर पुलिया के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पांच देशी पिस्टल, सात अवैध तमंचे और चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। मामले में मंगलवार को खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मछलीशहर पुलिस और स्वाट टीम को यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव निवासी शिव प्रकाश मिश्रा, मनकामेश्वर मिश्रा और खोजापुर गांव निवासी प्रियांशु शुक्ला के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने अंतरजनपदीय स्तर पर अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त में शामिल होने की बात स्वीकार की है।पूछताछ में सामने आया कि गिरोह प्रयागराज, जौनपुर और मिर्जापुर समेत अन्य जनपदों में अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। उन्होंने बताया कि आरोपी करीब 25 हजार रुपये में पिस्टल और पांच हजार रुपये में तमंचा बेचते थे।पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना के रूप में मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के हरसड़ निवासी सुनील दूबे पुत्र रामसिरोमणि दूबे का नाम बताया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह का किसी अन्य अवैध हथियार तस्करी सिंडिकेट से संबंध तो नहीं है।एएसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस टीम मैनुअल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार गिरोह की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पूर्व में पकड़े गए कुछ आरोपितों से पूछताछ में भी जानकारी मिली थी कि दूसरे जिलों के लोग जौनपुर आकर अवैध असलहों की बिक्री करते हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मनकामेश्वर मिश्रा के खिलाफ मिर्जापुर के कछवा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत पहले से मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, हथियारों की सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क के विस्तार की जानकारी जुटा रही है।