लखनऊ में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, दो युवकों की मौत

लखनऊ में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, दो युवकों की मौत

लखनऊ में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, दो युवकों की मौत


लखनऊ, 05 जुलाई । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत गब्बर ढाबे के पास रविवार को एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही हैं।

गोसाईगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अमेठी जिले के ग्राम पड़री निवासी सौरभ यादव, अभिषेक यादव के रूप में हुई हैं। घायलों में इसी गांव के अजय यादव और तेजगढ़ का रहने वाले नितिन यादव को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये सभी लोग कार से कहीं जा रहे थे। लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित गब्बर ढाबे के पास स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं।

घटना की जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा परिजनों की उपस्थिति में संपन्न कर पोस्टमार्टम कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया गया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है।