युवक की लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर हत्या

युवक की लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर हत्या

युवक की लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर हत्या

प्रयागराज, 16 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार भोर में एक युवक लकड़ी के पटरे पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि झूंसी थाना क्षेत्र के दौलापुर बजहा गांव निवासी कुलदीप बिन्द (28) पुत्र राम मूरत बिन्द का शव आज सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के घर के बाहर पाया गया। मृतक युवक के शरीर पर चोंट दिखाई दे रही हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। शुरूआती जांच में पता चला है कि युवक हत्या की वजह पुरानी रंजिश है। परिवार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संदिग्धों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।