घर से गायब महिला की हत्या, गांव के कुएं से शव बरामद

घर से गायब महिला की हत्या, गांव के कुएं से शव बरामद

घर से गायब महिला की हत्या, गांव के कुएं से शव बरामद

प्रयागराज, 30 जनवरी । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित फूलपुर थाना क्षेत्र के बलिकरनपुर गांव में शुक्रवार को घर से गायब महिला का शव कुएं से बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि उसकी हत्याकर शव कुएं में डाला गया था। मायके वालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस टीम इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के बलिकरनपुर गांव निवासी सीमा देवी 37 वर्ष पत्नी अनिल कुमार का शव गांव में स्थित कुएं में शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव बोरे सहित बाहर निकाला गया। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मायके वालों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतका सीमा देवी की मां शांति देवी ने बताया कि उसके तीन बेटे और एक बेटी है। वह एक सप्ताह पूर्व अपने घर से रात के समय गायब हो गई थी। हमलोग उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे। मुझे आशंका है कि मेरे दामाद का हाथ हत्या में है। वह शहर में एक महिला के साथ कमरा लेकर रह रहा था।