प्रयागराज समेत 5 शहरों में नहीं लगेगा लॉकडाउन
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी के पांच शहरों में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था। इसमें वाराणसी, कानपुर नगर, गोरखपुर, लखनऊ और प्रयागराज शामिल थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची। सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार ने कहा कि कोरोना कंट्रोल करने के लिए कई कदम उठाए गए
हैं कुछ और कदम उठाने हैं, लेकिन लॉकडाउन इसका हल नहीं है। जीवन बचाने के साथ गरीबों की आजीविका भी बचानी है ऐसे में कई जगह लोग खुद बाजार बंद कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने वाराणसी, कानपुर नगर, गोरखपुर, लखनऊ और प्रयागराज में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया था।
amit sharma