बंद घर में आग लगने से महिला की मौत, कारण स्पष्ट नहीं
बंद घर में आग लगने से महिला की मौत, कारण स्पष्ट नहीं
मीरजापुर, 19 जनवरी । उत्तर प्रदेश के जमालपुर थाना क्षेत्र के मनउर गांव में रविवार रात बंद घर में आग लगने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
मृतका की पहचान जीला देवी के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि रात में किसी समय अज्ञात कारणों से घर में आग लगी होगी।
रविवार देर रात तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को शंका हुई। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो कमरे में दरवाजे के पास जीला देवी का पूरी तरह जला हुआ शव पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतका का पुत्र पताली गोड़ बाहर काम करता है, जिसका मोबाइल बंद होने के कारण उससे संपर्क नहीं हो सका है। वहीं मृतका के भतीजे पप्पू गोड़, निवासी विक्सी गांव (अदलहाट थाना) को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
इस संबंध में जमालपुर थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आग लगने से मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।बंद घर में आग लगने से महिला की मौत, कारण स्पष्ट नहीं
मीरजापुर, 19 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जमालपुर थाना क्षेत्र के मनउर गांव में रविवार रात बंद घर में आग लगने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
मृतका की पहचान जीला देवी के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि रात में किसी समय अज्ञात कारणों से घर में आग लगी होगी।
रविवार देर रात तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को शंका हुई। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो कमरे में दरवाजे के पास जीला देवी का पूरी तरह जला हुआ शव पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतका का पुत्र पताली गोड़ बाहर काम करता है, जिसका मोबाइल बंद होने के कारण उससे संपर्क नहीं हो सका है। वहीं मृतका के भतीजे पप्पू गोड़, निवासी विक्सी गांव (अदलहाट थाना) को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
इस संबंध में जमालपुर थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आग लगने से मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।