UP में रविवार को लॉकडाउन, मास्क नहीं पहना तो जुर्माना

उत्तर प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन रहेगा। इस दिन आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार-ऑफिस बंद रहेंगे। सरकार रविवार को व्यापक स्तर पर सैनेटाइजेशन का अभियान चलाएगी। साथ ही मास्क नहीं पहनने वालों से एक हजार का जुर्माना वसूला जाएगा। और दूसरी बार पकड़े जाने पर 10 हजार का जुर्माना होगा। आज सीएम योगी ने टीम 11 के साथ बैठक की और उसके बाद रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला किया।