विस राज चुनाव परिणाम: राजस्थान में सत्ता परिवर्तन का रिवाज कायम, भाजपा को बहुमत
विस राज चुनाव परिणाम: राजस्थान में सत्ता परिवर्तन का रिवाज कायम, भाजपा को बहुमत

जयपुर, 03 दिसंबर । राजस्थान में एक बार फिर सत्ता बदलाव का रिवाज कायम रह गया। विधानसभा चुनाव 2023 के रविवार को जारी परिणामों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत के साथ पांच साल बाद फिर राजस्थान में सरकार बनाएगी। जनता के इस फैसले से प्रदेश में एक बार फिर हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड जारी रहा। निर्वाचन विभाग की ओर से 199 सीटों के लिए जारी मतदान के नतीजे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 115, कांग्रेस 69 तथा 15 सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। अन्य उम्मीदवारों में भारतीय आदिवासी पार्टी ने तीन, बहुजन समाज पार्टी ने दो, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने एक, राष्ट्रीय लोक दल ने एक तथा आठ निर्दलीयों ने जीत का हार पहना है।
वहीं कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 41.69 प्रतिशत तथा कांग्रेस को 39.53 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं। राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं हुए हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुर से, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन से, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट टोंक से, शांति धारीवाल कोटा उत्तर से, विद्याधर नगर से दिया कुमारी, अजमेर दक्षिण से अनीता बघेल, लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, किरोडी लाल मीणा चुनाव जीत गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी को मिले स्पष्ट बहुमत के बावजूद पार्टी के दो बड़े दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां आमेर से तथा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ तारानगर से अपनी सीट नहीं बचा पाए। कांग्रेस में विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी.पी. जोशी और सत्रह मंत्रियों ने भी हार का मुंह देखा है। इसके अलावा ओसियां से फायर ब्रांड नेता दिव्या मदेरणा, सिविल लाइन से मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, लालसोट से मंत्री प्रसादी लाल, खाजूवाला से गोविंदराम मेघवाल, बानसूर से शकुंतला यादव, बांसवाड़ा से अर्जुन बामनिया, कोलायत से भंवर सिंह भाटी, कोटपूतली राजेंद्र सिंह यादव और कामां से जाहिदा खान चुनाव हार गई हैं।
तिजारा और पोकरण के परिणाम भी बड़े रोचक रहे हैं। तिजारा में भाजपा के बाबा बालकनाथ ने कांग्रेस के इमरान खान को तथा पोकरण में प्रताप पुरी ने कांग्रेस के सालेह मोहम्मद को हरा दिया है। डीडवाना से भाजपा के बागी यूनुस खान चुनाव जीत गए हैं। वहीं शिव सीट से भाजपा के बाकी रविंद्र सिंह भाटी ने जीत दर्ज कराई है। सवाई माधोपुर से किरोड़ी लाल मीणा भाजपा के चुनाव जीत गए हैं।
चुनाव नतीजों पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान की शानदार जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दी हुई गारंटी की जीत है। वहीं हार स्वीकार करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि काम करने के बाद भी हम कामयाब नहीं हुए, इसका मतलब यह नहीं है कि वे काम न करें। यह अप्रत्याशित परिणाम है। वहीं राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि नतीजे स्वीकार करते हैं, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी।
पहली बार चुनाव लड़ रही भारत आदिवासी पार्टी ने तीन सीट पर जीत दर्ज की है। हनुमान बेनीवाल को छोड़कर उनकी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से कोई भी उम्मीदवार नहीं जीत पाया है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त बहुजन समाज पार्टी के 2 विधायक ही जीते हैं, तो आम आदमी पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी इस चुनाव में भी छाप नहीं छोड़ सकीं। दोनों एक भी सीट नहीं जीत सकी। ओवैसी की एआईएमआईएम, कम्युनिस्ट पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई है।
इधर, बहरोड़ विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी बलजीत यादव के साथ मारपीट की गई। काउंटिंग के बाद जब वे बाहर निकले तो मैदान में उन्हें लोगों ने घेर लिया और थप्पड़ मारे।
भाजपा के विजयी प्रत्याशी
विधानसभा नाम व संख्या- प्रत्याशी का नाम- जीत का आंकड़ा
सादुलशहर(1) गुरवीर सिंह 15460
गंगानगर(2) जयदीप बिहाणी 29779
भादरा(11) संजीव कुमार 1132
खाजूवाला(12) डॉ विश्वनाथ मेघवाल 17374
बीकानेर पश्चिम(13) जेठानन्द व्यास 20194
बीकानेर पूर्व(14) सिद्धि कुमारी 19303
कोलायत(15) अंशुमान सिंह भाटी 32933
लूणकरनसर(16) सुमित गोदारा 8869
श्रीडूंगरगढ़(17) ताराचन्द 8125
चूरू(22) हरलाल सहारण 6874
नवलगढ़(29) विक्रम सिंह जाखल 23180
खेतड़ी(31) धर्मपाल 9114
धोद (34) गोरधन 13378
खंडेला(37) सुभाष मील 42639
श्रीमाधोपुर(39) झाबर सिंह खर्रा 14459
कोटपूतली(40) हंसराज पटेल 321
विराटनगर(41) कुलदीप 17589
दूदू(45) डाॅ. प्रेम चन्द बैरवा 35743
झोटवाड़ा(46) कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ 50167
जमवा रामगढ़(48) महेन्द्र पाल मीना 38427
हवा महल(49) बालमुकुन्दाचार्य 974
विद्याधर नगर(50) दिया कुमारी 71368
सिविल लाईन्स(51) गोपाल शर्मा 28329
मालवीय नगर(54) कालीचरण सराफ 35494
सांगानेर(55) भजन लाल शर्मा 48081
बगरू (56) कैलाश चन्द वर्मा 45250
चाकसू (58) रामावतार बैरवा 49380
तिजारा(59) महन्त बालकनाथ 6173
बहरोड़(62) डॉ जसवन्त सिंह यादव 17223
बानसूर(63) देवी सिंह शेखावत 7420
अलवर शहर(66) संजय शर्मा 9087
कठूमर(69) रमेश खींची 409
कामां(70) नौक्षम 13906
नगर(71) जवाहर सिंंह बेढम 1531
डीग-कुम्हेर(72) डा0 शैलेश सिंह 7895
नदबई (74) जगत सिंह 15767
वैर(75) बहादुर सिंह 6972
करौली(83) दर्शन सिंह 2183
सपोटरा (84) हंसराज मीणा 43834
बांदीकुई (85) भागचन्द टांकड़ा 12380
महवा(86) राजेन्द्र 7917
सिकराय(87) विक्रम बंशीवाल 9428
लालसोट (89) रामबिलास 47068
सवाई माधोपुर(92) किरोड़ी लाल 22510
खण्डार(93) जितेन्द्र कुमार गोठवाल 14015
मालपुरा(94) कन्हैयालाल 16189
निवाई (95) राम सहाय वर्मा (रेगर) 12941
पुष्कर(99) सुरेश सिंह रावत 13869
अजमेर-उत्तर(100) वासुदेव देवनानी 4644
अजमेर-दक्षिण(101) अनिता भदेल 4446
नसीराबाद(102) रामस्वरूप लाम्बा 1135
ब्यावर(103) शंकरसिंह रावत 8878
मसूदा(104) विरेन्द्र सिंह 26716
केकड़ी(105) शत्रुघन गौतम 7542
जायल(108) डॉ. मंजू बाघमार 1565
मेड़ता(111) लक्ष्मण राम 17515
डेगाना(112) अजय सिंह 7755
नावां(115) विजय सिंह 23948
जैतारण(116) अविनाश गहलोत 13526
सोजत(117) शोभा चौहान 31772
मारवाड़ जंक्शन(119) केसाराम चौधरी 33021
बाली(120) पुष्पेन्द्र सिंह 10493
सुमेरपुर(121) जोराराम कुमावत 27382
फलौदी(122) पब्बाराम विश्नोई 10784
लोहावट(123) गजेन्द्र सिंह 10549
शेरगढ़(124) बाबूसिंह राठौड़ 25044
ओसियां(125) भैरा राम चौधरी(सियोल) 2807
जोधपुर(128) अतुल भंसाली 13525
सूरसागर(129) देवेन्द्र जोशी 38759
लूणी(130) जोगाराम पटेल 24678
बिलाड़ा(131) अर्जुन लाल 10424
जैसलमेर(132) छोटूसिंह 18687
पोकरण(133) प्रताप पुरी 35427
पचपदरा(137) अरुण चौधरी 2529
सिवाना(138) हमीर सिंह भायल 11807
गुड़ा मालानी(139) कृष्ण कुमार के.के. विश्नोई 15217
चौहटन(140) आदू राम मेघवाल 1428
आहोर(141) छगनसिंह राजपुरोहित 11215
जालोर(142) जोगेश्वर गर्ग 19536
सिरोही(146) ओटा राम देवासी 35805
पिंडवाड़ा आबू(147) समाराम 13094
गोगून्दा(149) प्रताप लाल भील 3665
झाड़ोल (150) बाबूलाल खराड़ी 6488
उदयपुर ग्रामीण(152) फूल सिंह मीणा 27345
उदयपुर(153) ताराचन्द जैन 32771
वल्लभ नगर(155) उदयलाल डांगी 20060
सलूम्बर(156) अमृतलाल मीणा 14691
सागवाड़ा(160) शंकरलाल डेचा 11999
गढ़ी(163) कैलाशचन्द्र मीणा 15107
कपासन(167) अर्जुन लाल जीनगर 21344
बेगूं(168) डाॅ. सुरेश धाकड़ 50661
निम्बाहेड़ा(170) श्रीचन्द कृपलानी 3845
बड़ी सादड़ी(171) गोतम कुमार 11832
प्रतापगढ़(172) हेमन्त मीणा 25109
भीम(173) हरिसिंह रावत पिता पन्ना सिंह 31768
कुम्भलगढ़(174) सुरेंद्र सिंह राठौड़ 22060
राजसमन्द(175) दीप्ति किरण माहेश्वरी 31962
नाथद्वारा(176) विश्वराज सिंह मेवाड़ 7504
आसीन्द(177) जब्बर सिंह सांखला 1526
माण्डल(178) उदयलाल भडाणा 35878
सहाड़ा(179) लादु लाल पितलिया 62519
शाहपुरा(181) लालाराम बैरवा 59298
जहाजपुर(182) गोपीचन्द मीणा 580
माण्डलगढ(183) गोपाल लाल शर्मा 8194
सांगोद(188) हीरालाल नागर 25586
कोटा-दक्षिण(190) संदीप शर्मा 11962
लाडपुरा(191) कल्पना देवी 25522
रामगंज मण्डी(192) मदन दिलावर 18422
अंता(193) कंवरलाल 5861
किशनगंज(194) ललित मीना 22281
बारां-अटरू(195) राधेश्याम बैरवा 19754
छबड़ा(196) प्रताप सिंह सिंघवी 5108
डग(197) कालूराम 22261
झालरापाटन(198) वसुन्धरा राजे 53193
मनोहर थाना(200) गोविन्द प्रसाद 24865
कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी
विधानसभा नाम व संख्या- प्रत्याशी का नाम- जीत का आंकड़ा
सूरतगढ़(4) डूंगरराम गेदर 50459
रायसिंह नगर(5) सोहन लाल नायक 14025
अनूपगढ़(6) शिमला देवी 37881
संगरिया(7) अभिमन्यु 42010
पीलीबंगा (9) विनोद कुमार 55273
नोहर(10) अमित चाचान 895
नोखा(18) सुशीला रामेश्वर डूडी 8149
तारानगर(20) नरेन्द्र बुडानियां 10345
सरदारशहर(21) अनिल कुमार शर्मा 22332
रतनगढ़(23) पूसाराम गोदारा 29663
सुजानगढ़(24) मनोज कुमार 2453
पिलानी(25) पितराम सिंह काला 14845
सूरजगढ़(26) श्रवण कुमार पुत्र गोकल राम 37414
झुन्झुनू(27) बृजेन्द्र सिंह ओला 28863
मंडावा(28) कुमारी रीटा चौधरी 18717
उदयपुरवाटी(30) भगवाना राम सैनी 419 (समाचार लिखे जाने तक निर्वाचन विभाग ने परिणाम घोषित नहीं किया था)
फतेहपुर(32) हाकम अली खां 25993
लक्ष्मणगढ़(33) गोविन्द सिंह डोटासरा 18970
सीकर(35) राजेन्द्र पारीक 30038
दांतारामगढ़(36) वीरेन्द्र सिंह 7997
नीम का थाना(38) सुरेश मोदी 33090
शाहपुरा(42) मनीष यादव 64908
चोमू(43) डॉ. शिखा मील बराला 5695
फुलेरा (44) विद्याधर सिंह 26898
आमेर(47) प्रशान्त शर्मा 9092
किशन पोल(52) अमीन कागजी 7056
आदर्श नगर(53) रफीक खान 14073
बस्सी (57) लक्ष्मण 6314
किशनगढ़ बास(60) दीपचन्द खैरिया 10496
मुण्डावर(61) ललित यादव 35624
थानागाजी(64) कान्ति प्रसाद 1939
अलवर ग्रामीण(65) टीकाराम जूली 27333
रामगढ़(67) जुबेर खान 19696
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़(68) मांगेलाल मीना 22567
बसेड़ी(77) संजय कुमार 27110
धौलपुर(79) शोभारानी कुशवाह 16789
राजाखेड़ा(80) रोहित बौहरा 15557
टोडाभीम(81) घनश्याम 28861
हिन्डौन(82) अनीता जाटव 38276
दौसा (88) मुरारी लाल मीना 31204
गंगापुर(90) रामकेश 19268
बामनवास(91) इन्द्रा 7865
टोंक(96) सचिन पायलट 29475
देवली-उनियारा(97) हरीश चन्द्र मीना 19175
किशनगढ़(98) विकास चौधरी 3620
लाडनूं(106) मुकेश भाकर 15954
नागौर(109) हरेन्द्र मिर्धा 14620
मकराना(113) जाकिर हुसैन गैसावत 29314
परबतसर(114) रामनिवास गावड़िया 10316
पाली(118) भीम राज भाटी 7888
भोपालगढ़(126) गीता बरवड़ 24298
सरदारपुरा(127) अशोक गहलोत 26396
बायतू(136) हरीश चौधरी 910
भीनमाल(143) समरजीत सिंह 1027
रानीवाड़ा(145) रतन देवासी 22362
रेवदर(148) मोतीराम 3564
खेरवाड़ा(151) डॉ. दयाराम परमार 17244
मावली(154) पुष्कर लाल डांगी 1567
डूंगरपुर(158) गणेश घोगरा 19053
घाटोल(162) नानालाल निनामा 3691
बांसवाड़ा(164) अर्जुनसिंह बामणीया 1400
बागीदोरा(165) महेन्द्रजीत सिंह मालविया 41355
कुशलगढ़(166) रमीला खड़ीया 9804
हिण्डोली(184) अशोक 45004
केशोरायपाटन(185) चुन्नीलाल सी.एल. प्रेमी बैरवा 17087
बून्दी(186) हरिमोहन शर्मा 18814
पीपल्दा(187) चेतन पटेल कोलाना 21005
कोटा-उत्तर(189) शान्ती धारीवाल 2486
खानपुर(199) सुरेश गुर्जर 842
भारतीय आदिवासी पार्टी विजयी प्रत्याशी
विधानसभा नाम व संख्या- प्रत्याशी का नाम- जीत का आंकड़ा
धरियावद(157) थावर चन्द 6691
आसपुर(159) उमेश मीणा 28940
चौरासी(161) राजकुमार रोत 69166
बहुजन समाज पार्टी विजयी प्रत्याशी
विधानसभा नाम व संख्या- प्रत्याशी का नाम- जीत का आंकड़ा
सादुलपुर(19) मनोज कुमार पुत्र सवाई 2574
बाड़ी(78) जसवंत सिंह गुर्जर 27424
राष्ट्रीय लोक दल विजयी प्रत्याशी
विधानसभा नाम व संख्या- प्रत्याशी का नाम- जीत का आंकड़ा
भरतपुर(73) डॉ. सुभाष गर्ग 81878 5387
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी विजयी प्रत्याशी
विधानसभा नाम व संख्या- प्रत्याशी का नाम- जीत का आंकड़ा
खींवसर(110) हनुमान बेनीवाल 79492 2059
निर्दलीय विजयी प्रत्याशी
विधानसभा नाम व संख्या- प्रत्याशी का नाम- जीत का आंकड़ा
हनुमानगढ़(8) गणेशराज बंसल 9698
बयाना(76) डा. ऋतु बनावत 40642
डीडवाना(107) यूनुस खान 2392
शिव(134) रविन्द्र सिंह भाटी 3950
बाड़मेर(135) डाo प्रियंका चौधरी 13337
सांचोर(144) जीवाराम चौधरी 4671
चित्तौड़गढ़(169) चन्द्रभान सिंह चौहान 6823
भीलवाड़ा(180) अशोक कुमार कोठारी 10778