गांव चलो, वार्ड चलो अभियान बना जनसेवा का सशक्त माध्यम : सुनील शर्मा

गांव चलो, वार्ड चलो अभियान बना जनसेवा का सशक्त माध्यम : सुनील शर्मा

गांव चलो, वार्ड चलो अभियान बना जनसेवा का सशक्त माध्यम : सुनील शर्मा

गाजियाबाद, 10 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा "गांव चलो, वार्ड चलो" अभियान केवल शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार तक सीमित नहीं, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के लिए जनसेवा का एक प्रभावी मंच बन चुका है। सुनील शर्मा ने यह विचार नंदग्राम मंडल के वार्ड संख्या 50 में जनसंपर्क के दौरान व्यक्त किए। यह अभियान भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में चलाया गया।

मंत्री सुनील शर्मा ने वार्ड में घर-घर जाकर जनता से संवाद स्थापित किया और सरकार की उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जिस गति से विकास कार्यों को जमीन पर उतारा है, उससे जनता में सरकार के प्रति विश्वास और समर्थन और अधिक मज़बूत हुआ है। जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय जनता ने भी सरकार की योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा राशन वितरण प्रणाली की सराहना की और सरकार के साथ अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, नंदग्राम मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत त्यागी, पूर्व पार्षद वीरेंद्र त्यागी, संजीव त्यागी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। "गांव चलो, वार्ड चलो" अभियान के माध्यम से पार्टी जन-जन तक पहुँचने के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है और जनता का यह सहयोग इस अभियान की सफलता का प्रमाण है।