वाराणसी : बगीचे में मिला सिर कूचा महिला की शव

वाराणसी : बगीचे में मिला सिर कूचा महिला की शव

वाराणसी : बगीचे में मिला सिर कूचा महिला की शव

वाराणसी, 21 दिसंबर । उत्तर प्रदेश के वाराणसी चोलापुर क्षेत्र में स्थित एक बगीचे में रविवार काे रखे सूखे बाजरे के ढेर में एक महिला का सिर कूचा शव मिला। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेश सिंह, एडीसीपी नीतू कादयान, एसीपी सारनाथ भी पहुंचे। फॉरेसिंक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ जांच कर साक्ष्य जुटाए गए।

एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि कैथोर गांव से सटे रामपुर निवासी मूक बधिर सोनू यादव पूर्वांह अपने बगीचे में रखे सूखे बाजरे को लेने के लिए गया, जहां उसे बजरा का डंडल उठाते समय एक महिला का पैर दिखाई दिया। उसने ढेर हटाया ताे महिला का शव देख चौक गया। माैके पर शव की जानकारी पर लाेगाें की भीड़ जमा हाे गई और पुलिस काे सूचना दी गई। पुलिस के छानबीन में बगीचे की जमीन पर सूखा खून कई जगह मिला है।

एसीपी ने बताया कि पूछताछ में ग्रामीणों से पता चला है कि एक दो दिन पूर्व महिला की हत्या कर शव को यहां लाकर छिपा दिया गया। मृतक

महिला के शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए आसपास के जिलाें और गांवों से गायब महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने जल्द पर्दाफाश करने की बात कही है।