वाराणसी: अग्निवीर सोल्जर जीडी भर्ती में बलिया व चंदौली के 601 अभ्यर्थी सफल

वाराणसी: अग्निवीर सोल्जर जीडी भर्ती में बलिया व चंदौली के 601 अभ्यर्थी सफल

वाराणसी: अग्निवीर सोल्जर जीडी भर्ती में बलिया व चंदौली के 601 अभ्यर्थी सफल

वाराणसी, 13 नवम्बर । उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित छावनी क्षेत्र के रणबांकुरा स्टेडियम में चल रही सेना (अग्निवीर) भर्ती रैली के तहत गुरुवार को सोल्जर जीडी (जनरल ड्यूटी) पद के लिए बलिया और चंदौली जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

सैन्य अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान कुल 1218 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 983 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। निर्धारित दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 601 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।

भर्ती प्रक्रिया का नेतृत्व अमेठी एआरओ के भर्ती निदेशक कर्नल सुनील मोर ने किया। सेना भर्ती निदेशक कर्नल शैलेष कुमार ने बताया कि पूरी प्रक्रिया अनुशासित, पारदर्शी और निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि युवाओं में सेना में शामिल होने को लेकर जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला।

कर्नल कुमार ने बताया कि अब चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। वहीं, आगामी चरण में शुक्रवार 14 नवम्बर को चंदौली जिले की सकलडीहा व मुगलसराय तहसीलों तथा देवरिया जिले की सदर, बरहज और भाटपार रानी तहसीलों के कुल 1217 अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।