उप्र : सहायक वास्तुविद के तीन पदों का परिणाम घोषित
उप्र : सहायक वास्तुविद के तीन पदों का परिणाम घोषित

प्रयागराज, 11 अगस्त। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज ने बुधवार की सायं लोक निर्माण विभाग, उप्र में समूह ख के सहायक वास्तुविद के तीन पदों का परिणाम घोषित कर दिया है।
आयोग के संयुक्त सचिव ओम प्रकाश मिश्र ने बताया है कि आयोग द्वारा उक्त पदों के लिए 09 अगस्त 2021 को साक्षात्कार सम्पन्न किया गया था। जिसके आधार पर आयोग ने स्वप्निल सोनकर, शाश्वत कपूर एवं अमर त्रिपाठी को उक्त पदों के लिए उपयुक्त पाते हुए सफल घोषित किया है। उन्होंने बताया है कि इसका परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।