आर्मी इन्टेलीजेंस की सूचना से फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दो युवक गिरफ्तार, उपकरण बरामद
आर्मी इन्टेलीजेंस की सूचना से फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दो युवक गिरफ्तार, उपकरण बरामद
प्रयागराज, 23 जनवरी । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित नवाबगंज थाने एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने आर्मी इन्टेलीजेंस की सूचना पर शुक्रवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार युवकों के कब्जे से आधार कार्ड बनाने के उपकरण एवं दो से अधिक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि फर्जी आधार बनाने के मामले में गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बेलहा गांव निवासी अनीश कुमार पटेल पुत्र स्वर्गीय रामनरेश पटेल और इसी थाना क्षेत्र के बरीबोझ गांव निवासी सुरेन्द्र गुप्ता पुत्र दिनेश कुमार गुप्ता हैं।
उन्होंने बताया कि आर्मी इन्टेलीजेंस की सूचना पर नवाबगंज व एस.ओ.जी. एवं सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम ने कस्बा नवाबगंज में स्थित विद्या कम्प्यूटर दहियांवा रोड के पास से उपरोक्त दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। टीम मौके से कूटरचित आधार कार्ड बनाने के उपकरण बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट (अंगूठे की छाप) , एक आई स्कैनर मशीन, स्केनर अँगूठा कोजेन्ट, लैपटॉप , कैमरा लैप केयर (कम्पयूर का), स्कैनर, एक प्रिन्टर एचपी लेजर पी 1007, एक अंगूठे की छाप के क्लोन (नकली फिंगरप्रिंट), एक यू.एस.वी.प्रिन्टर केविल, एक चार्जर लैपटॉप, बने हुऐ 3 आधार कार्ड, 22 आधार कार्डों की रसीद, 3 जाति प्रमाण पत्र,2 आधार कार्ड की छाया प्रति, 8 आधार इनरालमेंट अपडेट फार्म भरे हुए, 2 जन्म प्रमाण पत्र सादे हस्ताक्षर व मुहर युक्त, 5 आधार कार्ड प्रिन्ट के सादे कागज, 10 सादे इनरोलमेंट फार्म एवं अपडेट फार्म बरामद किया है। पुलिस टीम दोनों युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया।