गैंगस्टर मामले में फरार दो युवक गिरफ्तार

गैंगस्टर मामले में फरार दो युवक गिरफ्तार

गैंगस्टर मामले में फरार दो युवक गिरफ्तार

प्रयागराज, 30 नवम्बर । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित मुट्ठीगंज एवं करेली थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने गैंगस्टर मामले में फरार दो युवकों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी रविवार को पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में करेली थाना क्षेत्र के गौस नगर निवासी अकरम उर्फ गोला पुत्र अच्छे और करेली के बक्शी मोड़ यूनिटी पब्लिक स्कूल के सामने निवासी इमरान उर्फ जस्टिन पुत्र मो. रईस हैं। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ करेली थाने में उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द और समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 से सम्बन्धित मुकदमा दर्ज किया।

डीसीपी नगर ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को मुखबिर की सूचना पर करामत की चौकी कछार के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।