तेज गति कार की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर में युवती सहित दो की मौत

तेज गति कार की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर में युवती सहित दो की मौत

तेज गति कार की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर में युवती सहित दो की मौत

बिजनौर, ६ अक्टूबर  सोमवार की सुबह मीरापुर बिजनौर मार्ग पर मोंटी मिलियन रेस्टोरेंट के सामने एक ट्रक व कार की टक्कर में एक युवती व एक युवक की मौत हो गई ,जबकि पति-पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तथा परिजन मौके पर पहुंचे , बमुश्किल कार से दोनों शवों व घायलों को निकाला गया। घायलों को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है |

जानकारी के अनुसार आज सोमवार को बिजनौर शहर के नजीबाबाद मार्ग स्थित इंद्रलोक कॉलोनी निवासी शिवकुमार के पुत्र लक्ष्य व मयंक अपनी टाटा टियागो कार से मीरपुर की तरफ से बिजनौर वापस लौट रहे थे । इनके साथ कार में मयंक की पत्नी रिया व रिया की चचेरी बहन प्रियंका भी कार में सवार थी जैसे ही उनकी गाड़ी मीरपुर थाना क्षेत्र के मोंटी मिलियन रेस्टोरेंट के सामने पुल पर पहुंची, सामने आ रहे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई जिसकी जबरदस्त टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी |

हादसे के बाद मोंटी रेस्टोरेंट में लगे सीसीटी कैमरे में दुर्घटना की वीडियो मिली है।