मुख्यमंत्री योगी 9 अक्टूबर को आएंगे जालौन, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

मुख्यमंत्री योगी 9 अक्टूबर को आएंगे जालौन, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

मुख्यमंत्री योगी 9 अक्टूबर को आएंगे जालौन, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

उरई, 6 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 अक्टूबर को जालौन जिले के उरई में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह इंदिरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने सोमवार को जनसभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के जनपद आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसभा स्थल पर साफ-सफाई, मंच, बैरिकेडिंग और बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी जिले को कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। जनसभा में स्थानीय विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे।