बाराबंकी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो की मौत व तीन घायल
बाराबंकी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो की मौत व तीन घायल
बाराबंकी, 13 नवंबर । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाद एक पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई। इस विस्फोट में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और अग्निशमनकर्मी मलबा हटाने में लगे हैं।
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। विस्फोट में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। पहले जबरदस्त विस्फोट के बाद भी पटाखे दगते रहे। धमाके से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट के बाद फैक्टरी से उठे धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि फैक्टरी के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस था, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि अंदर कुछ ऐसी गतिविधि चल रही थीं, जिससे विस्फोट हुआ है। फिलहाल मलबा हटाने और अंदर फंसे लोगों की तलाश का कार्य जारी है।