ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक काे राैंदा, माैत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक काे राैंदा, माैत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक काे राैंदा, माैत

प्रयागराज,03 जुलाई । सराय इनायत थाना क्षेत्र में गुरुवार को ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक काे राैंद दिया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई की।

अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर पुष्कर वर्मा ने बताया कि हादसे में सराय इनायत थाना क्षेत्र के तेन्दुई बनी चौराहा निवासी जय सिंह यादव (31) आज मोटर साइकिल लेकर घर से निकला था। रास्ते में हबूसा मोड़ चौराहे के पास उसे ट्रक ने राैंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को सूचना दी। पुलिस ने परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।