अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्राली चालक की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्राली चालक की मौत
प्रयागराज, 30 जनवरी । उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के झूंसी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्राली चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने शुक्रवार काे बताया कि हादसे में झूंसी थाना क्षेत्र के कटका ग्राम निवासी ब्रजेश भारतीय (37) ट्राली चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार देर रात वह ट्राली लेकर घर से कहीं गया था और वापस लौटते समय रास्ते में किसी वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम उसे उपचार के लिए तत्काल बनी सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंचे। पुलिस टीम ने परिवार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।