चाइनीज मांझे से बचाव के लिए सड़क पर मुस्तैद दिखी यातायात पुलिस
चाइनीज मांझे से बचाव के लिए सड़क पर मुस्तैद दिखी यातायात पुलिस
जौनपुर, 15 जनवरी । मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाने की चलन को देखते हुए जौनपुर प्रशासन सतर्क हो गया। जौनपुर यातायात पुलिस ने गुरुवार को चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।
चाइनीज मांझे से लोगों की जान जा रही है। जनपद में बीते दो सप्ताह के भीतर एक शिक्षक और एक डॉक्टर की मौत ने पूरे जनपद को झककोर कर रख दिया है। इससे देखते हुए समाजसेवी द्वारा इससे बचने के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया तो कहीं कोर्ट में वाद दायर किया गया। वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए तमाम तरह से अभियान चलाए गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को यातायात पुलिस ने नगर के सद्भावना पुल पर अभियान चलाकर मोटरसाइकिल चलाने वालों के आगे चाइनीज मांझे से हो रही घटनाओं को रोकने के लिए लोहे के नेक गार्ड लगाए। साथ ही आम जन को जागरूक भी किया गया। यह अभियान यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा के नेतृत्व में चलाया गया है। इस मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुश श्रीवास्तव ने लोगों को बाइक धीरे चलाने, गले में मफलर लपेटने या बैंड लगाने की सलाह दिया है।