जेसीबी मशीन पलटने से मालिक की दबकर माैत

जेसीबी मशीन पलटने से मालिक की दबकर माैत

जेसीबी मशीन पलटने से मालिक की दबकर माैत

प्रयागराज, 15 जनवरी । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कोरांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को देवलघाट के पास खुदाई करते समय जेसीबी मशीन पलटने से दबकर मालिक की मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि मृतक के छोटे भाई लवलेश से पूछताछ में पता चला है कि कोरांव थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी कमलेश कुमार मौर्य (30) पुत्र कृष्ण चन्द खुद की जेसीबी मशीन से खुदाई का काम करता था। कमलेश के परिवार में पत्नी कल्पना और तीन बेटियां हैं। आज भाई कमलेश देवलघाट के पास खड़ा होकर मिट्टी की खुदाई करा रहा था। इसी दौरान अचानक जेसीबी अनियंत्रित होकर पलट गई और वह उसके नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह जेसीबी के नीचे से उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की।