नंद बाबा दुग्ध मिशन का लाभ लेने को पशुपालक करें 23 अगस्त तक आवेदन

नंद बाबा दुग्ध मिशन का लाभ लेने को पशुपालक करें 23 अगस्त तक आवेदन

नंद बाबा दुग्ध मिशन का लाभ लेने को पशुपालक करें 23 अगस्त तक आवेदन

प्रयागराज, 13 अगस्त । उत्तर प्रदेश सरकार ने पशुपालन विभाग एवं नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना के तहत स्वदेशी नस्ल की गायों के संरक्षण एवं दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करने के लिए पशुपालकों रोजगार उपलब्ध कराने के लिए चार नई योजनाओं को शुरू करने के साथ नंद बाबा दुग्ध मिशन में लाभ पाने के लिए आवेदन करने की समय सीमा अब आगे बढ़ा दिया है। पशुपालक अब 23 अगस्त तक आवेदन कर सकते है। यह जानकारी बुधवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रयागराज डॉ.शिवनाथ यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि उप्र सरकार ने नंद बाबा दुग्ध मिशन का लाभ लेने के लिए 13 अगस्त तक आवेदन मांगा था। सरकार अधिक से अधिक पशु पालक एवं किसानों को लाभ देने के लिए अब समय सीमा को बढ़ाते हुए 23 अगस्त कर दिया है।

डॉ. शिवनाथ यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने स्वदेशी गाय पालन को बढ़ाने के साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए चार नई योजनाएं शुरू की है। जिसमें अनुदान, रोजगार और पुरस्कार एवं बैंक ऋण की योजना शुरू किया है।

उन्होंने बताया​ कि नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में पशुपालक को 62.50 लाख रूपए खर्च करना होगा। इस योजना में पचास फीसदी 31.25 लाख रूपए का अनुदान तीन किस्तों में सरकार देगी। लाभार्थी को 25 स्वदेशी नस्ल की गाय प्रदेश के बाहर से खरीदनी होगी।

मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना

इस योजना की लागत 23.60 लाख रूपए है। इसमें भी पचास फीसदी का अनुदान सरकार देगी। इस योजना के तहत पशुपालक को 10 स्वदेशी नस्ल की गाय खरीदनी होगी।

मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना

इस योजना के तहत एक पशुपालक को 2 गायों की खरीद पर प्रति गाय 40 प्रतिशत (अधिकतम 80,000) का अनुदान मिलेगा। दोनों गायों का बीमा एवं चारा काटने की मशीन अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील प्रोत्साहन योजना

इस योजना के तहत योगी सरकार प्रतिदिन 8–12 लीटर दूध उत्पादन पर 10,000 तथा 12–15 लीटर उत्पादन पर 15,000 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

सभी योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त रात 12:00 बजे निर्धारित किया गया था। हालांकि अधिक से अधिक पशुपालक भाइयों को लाभ देने के लिए इसकी समय अवधि को अब 23 अगस्त कर दिया है।

जाने कहाँ ​करना है आवेदन

उन्होंने बताया कि शासन के पोर्टल पर आवेदन ऑनलाइन आवेदन करना है। इस पोर्टल https://nandbabadugdhmission.up.gov.in के माध्यम से आवेदन किया जा सकते हैं।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त पशुपालक अपने-अपने पशुओं का बीमा कराने के लिए अपने क्षेत्र के पशु चिकित्सालय से संपर्क कर सकते हैं। एक पशुपालक अधिकतम पांच पशुओं का बीमा करा सकता है।