दुष्कर्म व हत्या के प्रयास मामले के तीन आरोपित गिरफ्तार
दुष्कर्म व हत्या के प्रयास मामले के तीन आरोपित गिरफ्तार
प्रयागराज, 10 मार्च । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाना क्षेत्र में दर्ज गंभीर आपराधिक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने दी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के मुडियार गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह, प्रवीण सिंह तथा पराक्रम सिंह उर्फ बोनी हैं। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ झूंसी थाने में इस वर्ष धारा 498ए, 323, 504, 506, 307, 354, 376, 269, 270, 120बी आईपीसी तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। मामले में यह तीनों आरोपित वांछित चल रहे थे।
पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने बताया कि थाना झूंसी पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने बाद जेल भेज दिया।