मिशन शक्ति के तहत महिला खिलाड़ियों को दी गई प्रोत्साहन राशि

मिशन शक्ति के तहत महिला खिलाड़ियों को दी गई प्रोत्साहन राशि

मिशन शक्ति के तहत महिला खिलाड़ियों को दी गई प्रोत्साहन राशि

बिजनौर, 22 दिसंबर । उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जनपद में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी जसजीत कौर ने खेलों के क्षेत्र में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाली 10 प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों को साेमवार प्रोत्साहन राशि वितरित की। महिला सशक्तिकरण व खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुल 25,000 रुपये की धनराशि खिलाड़ियों को प्रदान की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि “मिशन शक्ति के माध्यम से हमारी बेटियां खेलों में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। खेलों के प्रति उनका समर्पण व जोश काबिले तारीफ है। जिला प्रशासन ज़िले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता रहेगा ताकि वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिजनौर का नाम रौशन कर सकें।

प्रोत्साहित खिलाड़ियों में कु. साक्षी, कु. तनीशा, कु. तनु, कु. तानिया, कु. सोनी, कु. शालिनी रावत, कु. सारिका रावत, कु. विधि चौहान, कु. भूमि चन्द्रा तथा कु. परी चन्द्रा शामिल हैं। इस दाैरान राजकुमार जिला क्रीड़ाधिकारी, हिमांशु सहायक जिला खेल कार्यालय, चित्रा चौहान (हॉकी प्रशिक्षिका) एवं फिरोज खान (कायकिंग/कैनोइंग प्रशिक्षक) उपस्थित रहे।------