सर्द मौसम ने बढ़ाई तीसी के लड्डू की मांग,मिठाई की दुकान पर पहुंच रहे ग्राहक
सर्द मौसम ने बढ़ाई तीसी के लड्डू की मांग,मिठाई की दुकान पर पहुंच रहे ग्राहक
वाराणसी, 12 दिसम्बर। वाराणसी में भोजूवीर तिराहे पर तीसी के लड्डू के लिए प्रसिद्ध महादेव स्वीट्स पर सर्द मौसम की शुरुआत के साथ तीसी के लड्डू की बिक्री एवं मांग बढ़ गई है। सर्दियों में तीसी के लड्डू का सेवन करने वाले विशेष रूप से इस लड्डू को खोज कर खाते है।
तीसी के लड्डू से हड्डियों को मजबूती मिलती है और जोड़ों के दर्द, थकान को यह लड्डू दूर करता हैं। कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी तीसी का लड्डू मदददायक है।
महादेव स्वीट्स के मालिक दीपक यादव ने बताया कि तीसी के लड्डू को सर्दियों के दिनों में विशेष रूप से वह बनवाते हैं। उनकी दुकान पर दूर-दूर से लोग तीसी का लड्डू खाने आते हैं। तीसी गर्मी पैदा करता है और इसके हजार फायदे बताए गए हैं। तीसी का लड्डू पाचन सुधार कर इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। तीसी में विशेष रूप से ओमेगा-थ्री, फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स पाए जाते हैं। बीपी, शुगर की बीमारी वाले लोगों को यह लड्डू बेहद पसंद है।
उन्होंने बताया कि सर्दी-जुकाम और शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए उनके दुकान पर बने तीसी के लड्डू का सेवन अवश्य करें। वह विशेष रूप से तीसी के लड्डू में कम चीनी और ज्यादा मेवा वाला लड्डू बनवाते हैं। उनके दुकान पर बने लड्डू महिलाओं को तो पसंद है ही बुजुर्ग लोगों को भी खूब भाते हैं।
वाराणसी में होम्योपैथिक के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर ओपी राय ने बताया कि हड्डियों को मजबूत करने के लिए तीसी बेहद अच्छी औषधि है। बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं सबके लिए यह फायदेमंद है। तीसी के बने लड्डू को खाने से सर्द मौसम को शरीर पर असर डालने से रोका जा सकता है। पूरे सर्दी के मौसम में तीसी का सेवन करना चाहिए।