घर के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

घर के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

घर के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

प्रयागराज, 09 मार्च। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक युवक का शव घर के अन्दर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि उतरांव थाने में सूचना दी गई कि पुरषोत्तमपुर मुंगरसन गांव निवासी आदर्श सिंह (25) पुत्र श्याम सिंह का शव घर के अन्दर फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। डीसीपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

वहीं पुलिस काे पूछताछ में परिवारीजनाें ने बताया कि मृतक पढ़ाई करने के बाद प्रतियाेगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ ही खेती का भी काम करता था।