कमरे में फांसी के फंदे से लटका महिला महिला का शव
कमरे में फांसी के फंदे से लटका महिला महिला का शव
उरई, 23 नवंबर। कोंच कोतवाली के नया पटेल नगर स्थित रामकुण्ड कॉलोनी में रविवार सुबह एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता किया जा रहा है।
मंडी चौकी प्रभारी नीतीश प्रधान ने बताया कि भैय्यन पटेल परिवार के साथ यहां पर एक किराए के मकान में रह रहे थे। उनकी पत्नी का नाम
सौरवी और शादी को लगभग 11 वर्ष हो चुके थे। परिजनाें ने बताया कि रविवार सुबह सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला, तो अंदर झांककर देखा ताे सौरवी का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका रहा था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मंडी चौकी प्रभारी नीतीश प्रधान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव काे फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चाैकी प्रभारी ने बताया कि महिला ने आत्महत्या क्याें किया, इसके बारे में परिजन अभी कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।