श्री श्यामधणी सरकार का प्रयागराज में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्मोत्सव

श्री श्यामधणी सरकार का प्रयागराज में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्मोत्सव

श्री श्यामधणी सरकार का प्रयागराज में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्मोत्सव

प्रयागराज, 30 अक्टूबर  । श्री श्यामधणी सरकार का एक नवंबर को चौदहवां वार्षिक जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया से श्री राधेश्याम सेवा ट्रस्ट पत्थरचट्टी रामलीला मैदान रामबाग प्रयागराज के अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि खाटूश्याम बाबा के मंदिर की स्थापना 2010 में पत्थरचट्टी रामलीला ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व सांसद फूलपुर पंडित कपिल मुनि करवरिया द्वारा दी गई जमीन पर की गई। अब बाबा का भव्य एवं दिव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। जहां 12 वर्ष से खाटूश्याम राजस्थान से लायी गई अखंड ज्योति अनवरत जल रही है। मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक नवंबर को परम्परागत रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाभारत काल से जुड़ी एक घटना से खाटूश्याम का संबंध है। जिससे इन्हें हारेका का सहारा और कलयुग के देवता माना जाता है। उन्होंने बताया कि 14वां वार्षिक जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मारवाड़ी धर्मशाला के पास से एक नवंबर की सुबह 501 निशान ध्वज और डीजे के साथ धूमधाम यात्रा शुरू होगी। यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए रामबाग स्थित बाबा के मंदिर भक्तों द्वारा चढ़ाया जाएगा। इसके बाद मंदिर परिसर में श्याम बाबा की पूजा अर्चना कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर में बाबा का भजन प्रस्तुत करने के लिए प्रसिद्ध भजन गायक अनिल शर्मा रजनीश शर्मा, प्राची उपाध्याय, भजन प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर ट्रस्ट के महामंत्री संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्याम शंकर लोहिया एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।